पद सम्भालते ही गरजे कहा हम किसी के गुलाम नहीं – दुबे
Baikunthpur @ Tahkikat News
प्रेमाबाग प्रांगण बैकुंठपुर में छतीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के पश्चात जिला ब्लाक पदाधिकारीयो के द्वारा पवन दुबे ब्लाक अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ को जिला अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव लाया गया ।जिसका समर्थन सम्पूर्ण ब्लाक एवं जिला पदाधिकारीयो द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष पवन दुबे ने संघ द्वारा दिये गये नये दायित्व का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने का अपने सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया गया।
बैठक में शिक्षको द्वारा शासन एवं प्रशासन द्वारा धमकी एवं प्रताड़ित किये जाने की बात कही जिस पर संघ के नये जिला अध्यक्ष ने सम्पूर्ण मामले को संज्ञान लेकर चेतावनी देते हुए कहा की कर्मचारी सदैव विपक्ष में रहा है और रहेगा हम किसी के गुलाम नही है। चाहे वो कोई भी हो सब मर्यादा में रहे, मर्यादा लांघने की कोशिश न करे बैठक में अशोक गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह खेरवार इंद्र बहादुर सिंह, विनोद मिश्रा महेंद्र राजवाड़े, धीरेंद्र सिंह, हेतराम सिंह, शिव प्रसाद सिंह, अविनाश ठाकुर, सोनसाय गणेश यादव कमरूद्दीन, भगत सिंह, सिद्धि विनायक, शिव कुमार तिलक विजेंद्र नाथ यादव, विजय पांडेय, मूरत सिंह, नूर अहमहद फिरदौशि दिलीप पांडेय,पंचम सिंह रोहणी, चेत नारायण कश्यप , , वीरेंद्र पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours