बुद्धिजीवीयो ने खोया होष तो सबक सिखाने एसपी ने सम्हाला मोर्चा

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


हाथ में मोबाईल और सेल्फी का जूनून बुद्धिजीवीयो की भी मति मार देता है। इन दिनो सोसल मिडिया पर खतरनाक स्थानो पर सेल्फी लेकर सोसल मडिया में पोस्ट कर बुद्धिजीवीयो के द्धारा लाईक और कमेन्ट बटोरने का चलन लोगो को कुछ खतरनाक करने की प्रेरणा देता नजर आ रहा है। लगातार यह देखने में आ रहा है कि भारी बारिश के बीच मौसम खुलते हैं लोग खतरनाक व प्रतिबंधित क्षेत्रों में जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने पहुंच जा रहे हैं । ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों बैकुन्ठपुर के झुमका बांध स्थित बेस्ट बियर में नजर आ रहा है । जहां पर विगत 1 सप्ताह से जमकर हुई बारिश के बाद झुमका जलासय के वेस्ट बीयर से पानी ओवरफ्लो होकर तेजी से नीचे गिर रहा कर काफी मनोहारी दृश्य प्रस्तुत भी कर रहा है ।

किंतु देखने में आ रहा है कि लगातार लोग अपनी जान जोखिम में डालकर दोस्त यार एवं अपने परिजनों समेत रेनफॉल के स्थान पर पहुंच रहे हैं और काफी लोग तो तेज बहाव के बीच जाकर भी सेल्फी लेने से बाज नहीं आ रहे है। जबकि इसमें से ज्यादातर लोग पढ़े लिखे एवं प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी नजर आते हैं । वही इस बात की जानकारी हमने जिले के एसपी संतोष सिंह के संज्ञानमें लाया तो उनका कहना था कि मैं तत्काल ही सिपाहियों ड्यूटी लगा कर ऐसे कार्य पर रोक लगाता हूं । उन्होंने बताया कि विगत दिनों में उनके द्वारा जिले के सबसे प्रतिष्ठित जलप्रपात अमृतधारा में भी अतिरिक्त सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है वहां पर भी कुछ इसी तरीके की बातें सामने आ रही थी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours