Baikunthpur @ Tahkikat News
जिले मे मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सर्व सहमती से महेश यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद के नेतृत्व में कोरिया जिला के शिव यादव, विजेंद्र यादव, राम प्रताप साहू, प्रताप सिंह व अन्य साथियो ने समाजवादी पार्टी छ.ग. कोरिया का सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को और मजबूती प्रदान करने हेतु महेश यादव को पार्टी नें जिला अध्यक्ष की कमान सौपी है। महेश यादव के जिला अध्यक्ष बनते ही समर्थकों मे हर्ष व्याप्त है।
as

+ There are no comments
Add yours