अव्यवस्था – टीका लगवाना है तो सीएचएमओ की पर्ची लेकर आओ वरना घंटों खड़े रहो लाइन में

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले के बैकुंठपुर स्थित जिला अस्पताल में लोगों को टीका लगवाने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा से पर्ची लेकर आने की नसीहत दी जा रही है। वहीं पर घंटों से खड़े लोग उस समय अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं जब कोई बाहरी व्यक्ति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा लिखित पर्ची लेकर आता है और मिनटों में टीकाकरण करा कर लौट जाता है । दूसरी ओर वे व्यक्ति अपने आपने को ठगा महसूस करते हैं जो इस भीषण उमस में दो-ढाई घंटे से खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे होते हैं। वहीं पर हमने टीकाकरण कराने के लिए पर्ची जारी करने के संबंध में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा से कई बार संपर्क साध कर उनका पक्ष लेने की कोशिश की तो उन्होंने हमारे फोन को रिसीव नहीं किया।

लगातार छापेमारी के बाद भी दिख रहा डर

यह कैसे कुव्यवस्था है जिसे कोरिया जिले के कलेक्टर, एसपी और जिला सीईओ विगत एक पखवाडे से लगातार सुधारने के प्रयास के तहत आधी आधी रात को जिला अस्पताल में छापामारी करने के बावजूद भी दूरुस्त नही कर पा रहे है। जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर के अधिकारियो और कर्मचारियो को लगता है अब किसी का डर नही रह गया। अन्यथा कोई कारण नही कि विगत 15 दिनो में कलेक्टर कोरिया के अधिकरियो समेत लगातार 5 से 6 छापेमारी के बाद भी कर्मचारियो को डर न हो। जानकार बताते हैं कि इतनी हिम्मत का कारण ये लोग कर्मचारी संघो के पदाधिकारियो के परिजन होने के कारण है।

एैसे लोगो पर होगी कडी कार्यवाई

जी हां बैकुंठपुर के जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण कच्छ के पास बनाए गए कॉविड टीकाकरण सेंटर मैं इस समय इस तरह की कुव्यवस्था का दौर चल रहा है । वही इस संबंध में इसकी शिकायत कोरिया कलेक्टर से की गई तो उन्होंने साफ कर दिया है कि इस तरह की हरकतें बर्दास्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

अधिकारी को जानकारी कौैने है ये कर्मचारी

दूसरी तरफ जिले के टीकाकरण अधिकारी समेत अस्पताल अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर मौन साधे हुए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आगे सिर्फ जी हजूरी की मुद्रा में ही नजर आ रहे हैं। इस समय लोगों में टीकाकरण कक्ष में मौजूद कर्मचारियों के बोल एवं उनके हरकतों से लोग खासे नाराज नजर आ रहे हैं । टीकाकरण पंजीयन कक्ष में मौजूद अनुपम गौतम के द्वारा टीकाकरण कराने वाले लोगों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जबकि इस संबंध में जब हमने जिले के टीकाकरण अधिकारी से बात की तो उनका कहना है कि यह व्यक्ति कौन है और इसकी नियुक्ति टीकाकरण कक्ष में पंजीयन करता है इस बात की मुझे जानकारी नहीं है ।

वर्जन……..

इस तरह की हरकतें बर्दास्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
श्याम धावडे – कलेक्टर कोरिया

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours