Baikunthpur @ Tahkikat News
प्रदेष के बलौदाबाजार जिले में जहरीली बीयर पीने से एक युवक की मौत के बाद कोरिया जिले के शराबीयो के होश उड गये है। गौरतलब हो कि बलौदाबाजार में सोमवार को जमीन के अंदर से एक ट्रक बीयर की बोलतें निकाली गई थी। जमीन के नीचे मिले बीयर पीने के लिए लोगों की होड़ मच गई थी। बीयर पीने से कई लोग बीमार पड़ने लग गए। अब उसी एक्सपायरी डेट की बीयर का सेवन करने से युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे युवक की हालत नाजुक है। वही पर भाजपा को बैठे बीठाये मीले मुददे के बाद कहना है कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। सरासर आबकारी विभाग के अधिकारी की लापरवाही है। यदि अब भी मुख्यमंत्री इस पर कार्रवाई नही करेंगे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
as

+ There are no comments
Add yours