लखनपुर पुलिस ने ओमनी कार में तस्करी की लकडी समेत 3 को धरा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर थाना प्रभारी शिशिर कान सिंह के द्वारा बताया गया कि बीते दिन बुधवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान पेट्रोलिंग पर टीम निकली हुई थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर यह पता चला कि उदयपुर की ओर से नीले रंग की ओमनी कार क्रमांक सीजी 15 बी 2601 ओमनी कार में इमारती लकड़ी लोड कर लेकर जा रहा है पुलिस द्वारा चारो तरफ से नाकाबंदी करने पर अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग के रजपुरी में संदिग्ध नीले रंग की ओमनी कार को रोका गया और पर उक्त ओमनी कार की तलासी लेने पर ओमनी कर के अंदर पुट्ठा एवं ऊपर एक्सपायरी डेट के कुरकुरे रखे गए थे जिससे पुलिस एवं आम लोगों को चकमा दिया जा सके पुलिस द्वारा ओमनी कार को चेक करने पर उसके अंदर से 12 नग साल की चिरान लट्ठा पाया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24000 रुपये बताई जा रही है पुलिस द्वारा ओमनी कार क्रमांक बी 2601 सहित 12 नग साल की ईरान लकडी को जब्ती कार्रवाई किया गया तथा उक्त कार को चालक सहित दो सहयोगी जिनका नाम क्रमशः जीवन दास पिता मुन्ना दास उम्र 22 वर्ष निवासी कुंवरपुर थाना लखनपुर दूसरा आरोपी तेजू पंडो पिता गंगाराम पंडो उम्र 22 वर्ष निवासी सनी बर्रा थाना उदयपुर तीसरा आरोपी विजय पांडे पिता घूरन पंडो उम्र 20 वर्ष निवासी सानी बर्रा थाना उदयपुर के द्वारा 12 नग इमारती लकड़ी की तस्करी करते हुए पाए जाने पर पुलिस द्वारा ओमनी कार और इमारती लकड़ी सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 41(1-4) 379 – 32 के तहत कार्रवाई की गई इस कार्रवाई में मुख्य रूप से थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह सहायक उपनिरीक्षक अरुण गुप्ता आरक्षक रविंद्र साहू दिलसुख लकड़ा अजय शर्मा द्वारा पूरे मामले में सक्रिय भूमिका रही ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours