संसदीय सचिव ने सीएम को सौपा ज्ञापन, बैकुन्ठपुर की जन भावनाओ से कराया अवगत

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

स्थानिय नागरिको एवं व्यापर संघ के ज्ञापन को संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव ने रायपुर जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौप दिया है। बताया जाता है कि सीएम ने कोई विषेश रिस्पांस नही दिया । जो बैकुन्ठपुर नगर वासियो के लिए चींता का कारण बन गया है। बताया जा रहा है कि सीएम ने सलाह दी है कि नये जिले के गठन के प्रस्ताप के सम्बध में विधिवत दावा अपत्ति पेश करें, जिस पर विचार किया जायेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्धारा नये जिले के गठन को लेकर जो घोषणा 15 अगस्त को की गई थी उस पर अमल शुरु हो गया है। छत्तीसगढ शासन की तरफ से कोरिया कलेक्टर को जो पत्र प्रषित किया गया है उसमें सभी विस्तृत जानकारियो सहित संभावित सीमा आदि का प्रस्ताव 15 दिवस के भीतर भेजने को कहा गया है। इसमें नये जिले हेतु कुल जनसंख्या, कुल ग्राम, कुल पटवारी हल्का, कुल राजस्व निरीक्षक मंडल, मकबूजा रकबा हैक्टेयर की विस्तृत जानकारी, खातेदारों की संख्या, कुल ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, राजस्व प्रकरणों की संख्या, कोटवार/पटेलो की संख्या तथा संभाग/जिला/प्रस्तावित नवीन जिला, का पृथक-पृथक नक्शा एवं एक संयुक्त नक्शा, जिसमे जिलो की सीमाएं चिन्हांकित हो। साथ ही जिला कार्यालय हेतु आवश्यक सेटअप एव उस पर होने वाले वेतन भत्ते तथा कार्यालय हेतु विभिन्न मदो में होने वाले आवर्ती एव अनावर्ती व्यय की संपूर्ण जानकारी अपने अभिमत सहित प्रस्ताव 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours