Baikunthpur @ Tahkikat News
प्रदेश के पूर्व श्रममंत्री भैया लाल राजवाड़े ने कोरिया जिला विभाजन पर गुरुवार की देर शाम पोड़ीबचरा में पोडीबचरा को मनेंद्रगढ़ जिले में शामिल किए जाने के विरोध में जन आक्रोश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अभी भी समय है जाग जाओ और आकर सभी एक मंच से लड़ाई लड़ो । अन्यथा ए सरकार जिस तरीके से फैसले ले रही है । उसे आप देख ही रहे हो । उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि दलों को पीछे छोड़ कर इस समय सभी को आगे आना चाहिए । चाहे वह भाजपा का हो कांग्रेस का हो अथवा अन्य किसी दल का। उन्होंने साफ कहा कि कोरिया जिले के विभाजन से हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन जिस तरह से विभाजन किया जा रहा है उस पर हमें गहरी आपत्ति है। उन्होंने कहा कि कोरिया वन मंडल के हिस्से को कोरिया जिले में शामिल किया जाए। जिसमें कोटाडोल से लेकर के खंडगवा का पूरा हिस्सा आता है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मनेंद्रगढ़ जिले में आपको जाना पड़ता है तो आप शायद ही अंदाज लगा सकते हैं कि आपको किस तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण जबरन मनेंद्रगढ़ को जिला बनाया है। मनेंद्रगढ़ में कोरिया जिले के दर्जनों जिला ऑफिस संचालित है सिर्फ कलेक्टर/एसपी को बैठाने के नाम पर नया जिले की घोषणा करना और इस तरीके से जनता पर जबरदस्त आर्थिक बोझ का डालने को किसी प्रकार से न्याय उचित नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक का विभाजन केंद्र सरकार करती है जबकि जिले का विभाजन राज्य सरकार । तो पहले सरकार को चाहिए कि आपने जिला घोषित कर दिया है उसे घोषित रहने दे पहले ब्लॉक का विभाजन करा लें उसके उपरांत आप एक जिले का निर्माण कराएं। अन्यथा कोरिया जिले की जनता सरकार के मनमाने रवैया को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी । इसके लिए सभी को आगे आना होगा और अपने हक की लड़ाई के लिए खड़े होना होगा। इस दौरान कार्यक्रम में खडगवा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित कई भाजपा एवं कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours