Baikunthpur @ Tahkikat News
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के राज्य स्तरिय कार्यक्रम में शामिल होने कोरिया जिले के प्रतिनिधी के तौर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जायसवाल रायपुर पहुॅचे। उन्होने बताया कि रायपुर में उद्धघाटन सत्र में कहा गया कि सरकार कुर्सी दौड़ खेलने में व्यस्त है ये जनता का काम क्या करेगी। इस सरकार में सिर्फ संवाद नही विवाद ही विवाद है। कांग्रेस की राज्य सरकार वित्तीय अनियमिताओं, घाटे बनाने का रिकॉर्ड कायम कर रही है जिस हिसाब से सरकार चल रही है पूँजीगत व्यय यानी विकास के काम जो पहले ही घटा दिए गए है वह न्यूनतम स्तर पर 9.5 फिसद पहुँचने जा रहा है। यह पहली सरकार है जो नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी को अपनी मुख्य योजना बताती है लेकिन उसे बजट में एक रु नही देती।
as


+ There are no comments
Add yours