एक साथ 25 फिसद बसों का किराया बढ़ने से लोग परेशान…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


जिले में बसों का किराया में भारी वृद्घि होने के बाद लोग परेषान हैं। बस स्टेशन से प्रतिदिन लगभग सौ बसों का आवागमन होता है। बैकुन्ठपुर से अम्बिकापुर, मनेन्द्रगढ, चिरमिरी, बनारस, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, रॉची सहित अन्य क्षेत्रों में बसों का आवागमन होता है। राज्य शासन के अनुसार अब बसों के किराए में भारी वृद्घि की गई है, जिससे अब बसों का सफर महंगा हो गया है। वहीं लोगो का कहना है कि डीजल के दाम कम होने के बावजूद बस के संचालकों ने किराए में कोई कमी नहीं की है, बल्कि वृद्घि की है जो अनुचित है। अब यात्रियों को कहीं आने-जाने के लिए सवारी वाहन का सफर महंगा होने वाला है। जारी सूचना के अनुसार रोड टैक्स, परमिट शुल्क, बीमा, पाटर््स सहित डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्घि को लेकर वाहन चालकों ने 20 से 25 फीसदी यात्री किराया में वृद्घि की है।

किराया बढ़ने से लोगों को होगी परेशानी
बस किराया बढ़ने से अब लोगों को परेशानी होगी। लोगों का कहना है कि बैकुन्ठपुर से अन्य जगहों के लिए खुलने वाली बसों के किराया में पहले भी कई बार बढ़ोतरी की गई, लेकिन जब डीजल का दाम घटा तो किराया नहीं घटाया गया। इधर, फिर से बस किराया में बढ़ोतरी से लोगों की जेबें ढीली होंगी। अब लोगों को एक जगह से दूसरे जगह आने जाने में भी कठिनाई होने की संभावना है। बैकुन्ठपुर सहित अन्य जिलों में संचालित प्राइवेट यात्री बसों का किराया 25 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। नतीजन, यात्रियों को महंगा सफर करना पड़ेगा। बस आनर्स एसोसिएशन ने परिवहन विभाग को किराया बढ़ाने को लेकर अपने तर्कों सहित मांग पत्र सौंपा है। इसमें 50 फीसदी तक किराया बढ़ाने की मांग की गई है। यात्रियों की कमी चल रही है और बस आपरेटरों को भी घाटा हो रहा है।

इस तरह से बढे है किराया
इस दौरान अमिबकापुर से मनेन्द्रगढ और चिरमिरी के लिए यात्रियो को 200 रु खर्च करने होंगे। जबकि पहले 150रु देने पडते थे। अम्बिकापुर से बैकुन्ठपुर का भाडा 100 से बढाकर 130 कर दिया गया है। बनारस का 900 तो रायपुर का 680 रु बताया जा रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours