तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
सूरजपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति जन जाति विकास विभाग द्वारा संचालित वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के लिए आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र कन्या जिला दुर्ग तथा बालक जिला जगदलपुर (बस्तर) में प्रवेश की कार्यवाही किया जाना हैं। जिसके लिए प्रवेश हेतु निर्धारित पात्रता मांगी गई है।
जिले के अनुसूचित क्षेत्र में निवासरत कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने 12 वीं बोर्ड परीक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की हो एवं विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के साथ आगामी पढ़ाई के इच्छुक हो। ऐसे इच्छुक विद्याथियों का विभाग के साथ अनुबंध पत्र हस्ताक्षर करना होगा जिसमें विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों के स्नातक, स्नातकोत्तर तथा बी.एड. की पढ़ाई के पश्चात वे प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए सहमत है। ऐस विद्यार्थियों में से बालक एवं बालिकाओं को क्रमशः बस्तर एवं दुर्ग जिला मुख्यालय पर संचालित विज्ञान वाणिज्य केन्द्र पर अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा।
अस्थायी रूप से प्रवेशित समस्त विद्यार्थियों को स्वयं की रूचि से संबंधित जिला मुख्यालय अथवा आस-पास संचालित शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में संचालित विज्ञान, वाणिज्य विषय की स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में 15 दिवस के अंदर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। प्रवेश के दौरान सहयोग एवं मार्गदर्शन संस्था के प्रशासकीय अधिकारी, संबंधित सहायक आयुक्त द्वारा दिया जायेगा। नियमित शिक्षण संस्थान में प्रवेश के बाद विद्यार्थियों को विज्ञान एवं वाणिज्य विकास केन्द्र में स्थायी प्रवेश दिया जायेगा। स्थाई प्रवेश के पश्चात् विद्यार्थी को योजना के तहत दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की पात्रता होगी। स्नातक स्तर पर एक वर्ष परीक्षा अनुतीर्ण विद्यार्थी को पुनः शासकीय व्यय पर 01 वर्ष के लिये प्रवेश की पात्रता होगी। पुनः अनुत्तीर्ण होने पर आगामी 01 वर्ष तक विद्यार्थी को स्वयं के व्यय पर अध्ययन करना होगा। किसी भी स्थिति में स्नातक पाठ्यक्रम हेतु अधिकतम 04 वर्ष तक छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाओं की पात्रता होगी।
कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण अनुसूचित जाति, जनजाति की छात्राएं जिन्होंने 12 वीं बोर्ड परीक्षा न्यूनत्तम 40 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की हो एवं विज्ञान और वाणिज्य विषय के साथ आगामी पढ़ाई के पश्चात प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए सहमति देते है, तो उन्हें विज्ञान विकास केन्द्र (कन्या) जिला मुख्यालय दुर्ग, विज्ञान विकास केन्द्र (बालक) जिला मुख्यालय जगदलपुर में आवासीय सुविधा प्रदान कर वर्ष 2021-22 में जिला मुख्यालय अथवा आस-पास संचालित प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में बी.एस.सी. गणित, विज्ञान, बी.काॅम. प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकते है, प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र होना संभावित है। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
जनसंवाद कक्ष में आरबीसी 6-4 के प्रकरण का किया गया त्वरित निराकरण
सूरजपुर आज कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आरबीसी 6-4 के प्रकरण को त्वरित निराकरण करते हुए जनसंवाद कक्ष में आए आवेदक शिवमंगल को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। ज्ञातव्य हो कि ग्राम पंचायत रांई तहसील भैयाथान निवासी शिवमंगल जो कि मृतिका मनटोरिया पति स्व. दलसाय के पुत्र है। शिवमंगल को उसकी मां मनटोरिया के कुआं में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण आबीसी 6(4) प्राकृतिक आपदा राहत अंतर्गत वर्ष 2020-21 में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके लिए शिवमंगल ने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
as

+ There are no comments
Add yours