तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
सूरजपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग अपराधों के रोकथाम हेतु जारी अभियान में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुंजनगर सरनापारा सूरजपुर में अवैध मदिरा का विक्रय किया जा रहा है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक के द्वारा ग्राम कुंजनगर सरनापारा में श्रीमती गुलाब कुँवर के घर से 7 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई, आरोपिया को अभिरक्षा में लेकर आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) के तहत गैर जमानती प्रकरण कायम किया गया।
इस दौरान जप्ती कार्यवाही में आबकारी कॉन्स्टेबल श्री छक्के लाल गुप्ता, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिनेश जायसवाल, नगरसैनिक सविता रजवाड़े का उल्लेखनीय योगदान रहा।
as

+ There are no comments
Add yours