हरतालिका तीज पर महिलाए अराध्य से मांगेंगे पति की लम्बी आयु की वर

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

हिंदू धर्म के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनायी जाती है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती जी को समर्पित है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती एवं भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो सुहागन महिलाएं विधि-विधान से व्रत रखती हैं। उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इस वर्ष हरतालिका तीज नौ सितंबर गुरुवार को दस्तक देने जा रहा है। शुभ मुहूर्त में व्रत नियम के अनुसार विधि विधान से पूजा करें।

हरतालिका तीज 2021 तिथि और शुभ मुहूर्त

हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनायी जाती है। इस वर्ष यह तिथि का प्रारंभ नौ सितंबर 2021 दिन गुरुवार को हो रहा है। वहीं इसके शुभ मुहूर्त प्रातः काल 6ः03 बजे से सुबह 8ः33 मिनट तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है। प्रदोषकाल पूजा मुहूर्त शाम 6ः33 बजे से रात 8ः51 बजे तक है। तृतीया तिथि का प्रारंभ 9 सितंबर 2021 दिन गुरूवार की सुबह 2ः33 बजे से शुरू होकर नौ सितंबर 2021 दिन गुरुवार की रात 12ः18 बजे पर समापन होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours