आपके द्वार आयुशमान अभियान 30तक……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरिया ने बताया कि आपके द्वार आयुष्मान अभियान अंतर्गत 30 सितम्बर तक जिले में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। एक्टिव च्वॉइस सेंटरों में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाये जाएंगे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ देने के उद्देश्य से आपके द्वारा आयुष्मान अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस हेतु सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना 2011 के परिवार तथा समस्त राशन कार्डधारी परिवार को अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लेकर अपने निकटतम च्वॉइस सेंटरों में जाना होगा, च्वॉइस सेंटरों के द्वारा हितग्राहियों का उनके पात्रतानुसार निःशुल्क आयुष्मान ई-कार्ड बनाकर प्रदाय किया जाएगा। इस हेतु अपने क्षेत्र के च्वॉइस सेंटर, एन.एम., मितानिन तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करे एवं कोविड-19 के संबंध में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours