सप्ताह भर से गरज-चमक के साथ हो रही बारिश……….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

प्रदेष के साथ कोरिया जिले में विगत एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अब मौसम विभाग ने बुरुवार को भी गरज-चमक के साथ जिले के कई हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश का मुख्य क्षेत्र दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ रहने के कारण जिले में बहुत तेज बारिष नही होगी। मौसम वैज्ञानिको की माने तो एक निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर से गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए निम्न दाब के केंद्र पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसलिए छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ बारिष हो रही है। जिससे जिले में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

जिले में अब तक 880.4 मि.मी. बारिश


भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों से लि जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 1.8 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 6.0 मि.मी. औसत वर्षा भरतपुर तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 880.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। 01 जून 2021 से 13 सितंबर 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 900.6, सोनहत तहसील में 922.3, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 807.2, खड़गवां तहसील में 942.3, चिरमिरी तहसील में 1048.1, भरतपुर तहसील में 904.4 एवं केल्हारी तहसील में 638.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

जिले में अब तक औसत बारिश


प्रदेश भर में औसतन 851.4 मिलीमीटर बरसात हुई है। यह सामान्य से 14 प्रतिशत कम है। वही पर कोरिया जिले में 880 मिलीमीटर बरसात हुई है। जिसे जानकार औसत बारिष बता रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर तक मानसून का असर कम होने लगता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours