तहकीकात न्यूज @ सूरजपुर
भाजपा द्वारा लगातार किसानों के मुद्दे को लेकर सड़क की लडाई लड़ी जा रही है तथा भूपेश सरकार की नाकामियों को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा उजागर किया जा रहा है| किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार से छःप्रमुख मांगो का ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा गया है जिसमें अल्प वर्षा वाले विकास खंडो को सूखा ग्रस्त घोषित किया जाए,घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जाए,प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती पूर्णतः बंद हो तथा बिजली की बढे दामो को वापस लिया जाए,स्थायी पंप कनेक्शन की किसानों को तत्काल अनुमति दी जाए,सोसायटी मे खाद की नियमित आवक हो तथा कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाए,धान खरीदी केन्द्रों मे पर्याप्त वारदाने की उपलब्धता हो तथा एक नवंबर से धान खरीदी अनिवार्य रूप से प्रारंभ हो| इन सभी मांगो को लेकर सूरजपुर शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह जिला मंत्री सन्दीप अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशि तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य संत सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कपिल पाण्डेय ,शहर मण्डल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सुरेन्द्र राजवाड़े किसान मोर्चा मण्डल मण्डल अध्यक्ष अमरजीत राजवाड़े शिवशंकर साहू , अरविन्द मिश्रा, कुंते राजवाड़े, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, किसन देवांगन, अमिर चन्द्र गुप्ता, चन्द्रकान्त साहू,अनिल गुप्ता, राजकुमार,सुरेंद्र देवांगन,लक्ष्मण कसेरा, राजेश साहू, नहर सिंह,फहीम अंसारी ,मुकेश साहू(छोटु) , विसाल देवांगन, आनन्द सोनी,रीतेश राजवाड़े,पवन सिंह, रमेश गुप्ता, देवनगर में जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी ,किसान मोर्चा मंडल प्रभारी संत सिंह के नेतृत्व में जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,कपिल पांडेय रामशिरोमण साहू,अशोक यादव,सुरेंद्र साहू,नागेश्वर तिवारी, अनंजय देवांगन, राजेश साहू,दीपक मुंगेरी, सागर सिंह,पंकज गुप्ता सहित किसान मोर्चा मण्डल सूरजपुर शहर,ग्रामीण एवं देवनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया।
as


+ There are no comments
Add yours