संपदा महिला मंडल ने ग्रामीण महिलाओं को बैठक दरी व खाद्यान्न पैकेट किये प्रदान ——-

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  चिरमिरी

संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र की अध्यक्षा पूनम सिंह के नेतृत्व में वन ग्राम साजा पहाड़ में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन करके ग्रामीण महिला समूह को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन को भली-भांति संपन्न कराने के लिए दो बड़ी-बड़ी दरी जहां प्रदान की गई वहीं महिलाओं को खाद्यान्न पैकेट भी वितरित किए गए इस अवसर पर श्रीमती पूनम सिंह ने ग्रामीण महिलाओं की दिनचर्या से अवगत होने के साथ-साथ उनकी घरेलू समस्याओं से भी की जानकारी ले उनके निदान के सरल रास्तों को भी बदलाया इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने कहा कि वर्तमान में कोरोनावायरस कम हुआ है लेकिन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है इसलिए इससे भयभीत नहीं होना है लेकिन सतर्क अवश्य रहना है वहीं क्षेत्र के आसपास व ग्रामीण अंचलों में फैल रहे मौसमी बीमारियों के प्रति भी घरेलू उपलब्ध संसाधनों से बचाव व सुरक्षा घेरा बनाना आवश्यक है उन्होंने मच्छरदानी का नियमित उपयोग तथा समय-समय पर मच्च्छरो को भगाने के लिए धुआँ करने के साथ-साथ बच्चों को पूरे कपड़े पहनाने का भी आग्रह ग्रामीण महिलाओं से किया संपदा महिला मंडल के इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए पदाधिकारी व सदस्य श्रीमती सुनीता देवांगन, संगीता सिन्हा, सुनीता राय ,अर्चना गोलाईट, रंजना खोप्रागाड़े ,लीना धारसे अंजना कुर्रे, झूल साहू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours