Baikunthpur @ Tahkikat News
विगत कुछ वर्ष पूर्व प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक विभागीय पदोन्नति परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सरगुजा रेंज, सरगुजा से योग्यता सूची जारी उपरांत कोरिया जिले के 5 प्रधान आरक्षको को सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है, जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नत किया गया है
जिसमें क्रमशः रविंद्र कुर्रे, सोहराब अली, समृत मरावी, हेमपाल सिंह एवं किशन चौहान शामिल है। उपरोक्त 5 सहायक उप निरीक्षकों को जिला कोरिया से जिला जशपुर के लिए स्थानांतरित किया गया है जिसमें आज सभी अधिकारियों को जशपुर के लिए रवानगी दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी कोभविष्य में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करने की बात कहते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं अर्पित की है।
as

+ There are no comments
Add yours