Baikunthpur @ Tahkikat News
महाविद्यालय में गत दिवस महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा मेन रोड से महाविद्यालय पहुंच मार्ग होते हुए बैकुन्ठपुर के कलेक्टोरेट रोउ पर लवापारा में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिसमें महाविद्यालयीन छात्राओं द्वारा लगभग 10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा कर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु आम ग्रामीण लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनिल कुमार सिन्हा एवं प्रो एमसी हिमधर जिला संगठक जिला कोरिया के मार्गदर्शन एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर की प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने मे महाविद्यालय के स्टॉफ के.जेड.उस्मानी, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, बिक्की राम, कु. नासमा बेगम, दीपशिखा मिश्रा, नीकिता दुबे, अल्का दुबे, विपीन सिंह, प्रतिभा उपाध्याय, भागवत प्रसाद साहू, मोनिका गौर, सत्येन्द्र सिंह पैकरा, बिनयामिन लकड़ा, राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
as


+ There are no comments
Add yours