एनीकट के भ्रष्टाचार ने ली एक और मासूम की जान——- कब रुकेगा मौतों का सिलसिला

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ विकास केसरी . बलरामपुर/रामानुजगंज

नगर के मां महामाया मंदिर के समीप कन्हर नदी में भ्रष्टाचार की मिशाल बना एनीकट लगातार लोगों की जान ले रहा है एक बार फिर एनीकट के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के कारण एक मासूम की जान चली गई। एनीकट में नहाने के दौरान 5 वर्षीय मासूम का पैर फिसल गया जिससे वह बह गई। यदि एनीकट के डाउन स्ट्रीम फ्लोर का फर्श बना होता तो बच्ची को बचाया जा सकता था परंतु  डाउन स्ट्रीम फ्लोर में फर्श की जगह चट्टानों का ढेर लगा हुआ है और तेज बहाव के कारण गड्ढा हो गया है जिससे आए दिन लोगों की जाने जा रही है। 

        प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12:30 बजे के लगभग छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे झारखंड के ग्राम गोदरमाना के महेश सिंह अपने तीन बच्चों के साथ एनीकट में नहाने आए थे इसी दौरान उनकी 5 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी का एनीकट में पैर फिसला और वह बहने लगी बहते हुए बच्ची 500 मीटर आगे निकल गई थी इस दौरान नगर के कई साहसी युवकों ने नदी में बच्ची को बचाने के लिए छलांग लगा दिया जिसके बाद बहुत मुश्किल से बच्ची को निकाला गया। बच्ची को निकालने के  तत्काल बाद रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया परंतु यहां लाने के पूर्व ही बच्ची की मौत हो गई थी।

एनीकट से गिरने के बाद फर्श नहीं होने के कारण संभलने का नहीं मिलता है मौका-

विगत 5 वर्षों में एनीकट से फिसलने से कई लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए इसका एकमात्र कारण है तो एनीकट का भ्रष्टाचार एनीकट बनाने में जल संसाधन विभाग के द्वारा  8 करोड़ रुपए तो खर्च कर दिए गए परंतु आज तक डाउनस्ट्रीम फ्लोर का फर्श नहीं बनाया गया जिस कारण जब कोई एनीकट से गिरता है तो वह संभल नहीं पाता है उसका तत्काल सामना बड़े बड़े चट्टानो के ढेर एवं गड्ढे से हो जाता है जिससे उसकी मौत हो जाती है।

एनीकट को लेकर लापरवाह है जल संसाधन विभाग-

एनीकट  बनाने में जल संसाधन विभाग के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया। एनीकट में हुए भ्रष्टाचार का आलम यह है कि 5 करोड़ के एनीकट में 8 करोड़ से अधिक राशि आहरित कर ली गई परंतु आज तक एनीकट पूर्ण नहीं किया गया जिसका खामियाजा पूरे रामानुजगंज वासियों सहित आसपास के लोगो को उठाना पड़ता है यहां तक कि एनीकट का गेट न समय पर बंद होता है न खुलता है जिससे कई प्रकार की असुविधाएं नगरवासी को होती है।

लगातार हो रही मौतों का कौन है जिम्मेदार ?-

डाउनस्ट्रीम फ्लोर का फर्श नहीं होने कारण नगर के वार्ड 10 का नाबालिक जो अच्छा तैराक था परंतु एनीकट से फिसलने के बाद डाउनस्ट्रीम फ्लोर का फर्श नहीं होने कारण वह संभल नहीं पाया एवं उसकी मौत हो गई थी वही दो माह के अंदर यह दूसरी मौत है। लगातार मौत हो रही है आखिर इसका जिम्मेदार कौन है एवं जिम्मेवार पर  क्या कार्रवाई होगी यह भी एक बड़ा प्रश्न बना हुआ है ? 


नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि यदि डाउनस्ट्रीम फ्लोर का फर्श बना होता तो जब कोई एनीकट से फिसलता है तो उसे संभलने का पूरा मौका मिल जाता परंतु फर्श नहीं होने के कारण एनीकट से फिसलने के बाद संभलने का मौका नहीं मिल पाता है व सीधे जाकर चट्टान एवं गड्ढे में फंस जाते हैं जिससे लगातार मौतें हो रही हैं। प्रशासन को इस पर तत्काल संज्ञान लेने की आवश्यकता है ताकी हो रही मौतों का सिलसिला रुक सके।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours