जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने तहसीलदार के रिश्वत लेने की शिकायत कलेक्टर से………..
Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया जिले के भरतपुर जनपद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कोरिया कलेक्टर श्याम धावडे को पत्र के माध्यम से भरतपुर तहसीलदार के व्यवहार को लेकर लिखित शिकायत का पत्र सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि भरतपुर तहसीलदार के द्वारा भारी मात्रा में अनियमितता की जा रही है साथ ही जनता से इनका कार्य के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं है । पत्र में अनियमितता के संबंध में बिंदुवार जानकारी देते हुए कहा गया है कि ये कार्यालय समय सीमा में उपस्थित नहीं रहते 1 से 2 के बीच इनके द्वारा पेश एवं निराकरण की सुनवाई की जाती है। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने में काफी विसंगति है जिससे पात्रों को 2 से 3 महीना तक भटकना पड़ रहा है ।
इसलिए इनके द्धारा पिछले महिनो में निराकरण प्रकरण की जांच कराई जाए एवं उप पंजीयक का कार्य भी किया जाता है जिस पर प्रत्येक रजिस्ट्री पर ₹10000 लिया जाता है संशोधन कार्य हेतु 5 से ₹10000 की मांग की जाती है जबकि संशोधन का ऑनलाइन होता है इसके उपरांत तहसील कार्यालय बुलाकर अपने अधीनस्थ पटवारी को दबाव में लेकर पैसे के लिए परेशान किया जाता है । शासकीय भूमि जिस पर स्थगन आदेश है वह उन भूमि को मिलीभगत कर निर्माण कार्य लेन देन कर लिया जाता है। इसलिए इनको तत्काल पद से हटाकर दूसरे तहसीलदार की पदस्थापना की जाए । जिससे चांद भखार की जनता को राहत मिल सके ।
as


+ There are no comments
Add yours