बिशुनपुर में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान…..खिलाड़ियों, मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत बिशुनपुर स्थित कृष्ण पूजा पंडाल में जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति धर्मवती राजवाड़े के सौजन्य से जनपद क्षेत्र स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय भैयालाल राजवाड़े रहे। वहीं जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती धर्मवती राजवाड़े ने की।

समारोह में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय प्रतिभाओं के चेहरे पर खुशी, गर्व और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। मुख्य अतिथि विधायक भैयालाल राजवाड़े ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित मंच, अवसर, प्रोत्साहन और सम्मान प्रदान किया जाए। ऐसे आयोजन युवाओं, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं धर्मवती राजवाड़े ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य केवल उनका उत्साह बढ़ाना ही नहीं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों, युवाओं और खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ते हैं। समारोह में विशेष सम्मान सहभागी रही। , शिक्षक, पूर्व जिला पूर्व बीईओ बीरबल राजवाड़े ,शिक्षक रामफल राजवाड़े शिक्षक सुरेंद्र राजवाड़े, बिजेंद्र मानिकपुरी, शिक्षक वीरेंद्र भगत, शिक्षक जीत राय भगत, सरपंच राजाराम जी, एवं उमझर, बिशुनपुर, जुनापारा, सरडी एवं फुलपुर सहित जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours