गिरते पारे के बीच बढी चुनावी सरगर्मी, दोनो दलो ने झोंकी ताकत……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले के 2 नगरिय निकायो के 35 वार्डो में संपन्न होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर नजर आ रही है। एक ओर जहां मौसम का मिजाज में सर्दी सितम ढाने को तैयार है। वहीं पर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। अब तक उम्मीदवारों के द्वारा कार्यालय उद्घाटन के साथ-साथ प्रचार-प्रसार का काम भी तेज कर दिया गया है।

पूर्व मंत्री भी मैदान में

सामान्य तौर पर नगर पालिका चुनाव को नीजी तैर पर चुनाव के रुप में देखा जाता है। किन्तु अब इसे पार्टीगत तौर पर कराया जाता है। यही कारण है कि कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर और षिवपुर चरचा में हो रहे चुनाव में दोनो ही प्रमुख दालो ने अपना सब कुछ झोेक दिया हैं। और यही कारण है कि पहली बार एैसा हुआ होगा कि सांसद, नगरिय प्रशासन मंत्री समेत कांग्रेस के आला नेताओ ने वार्डो में चुनाव प्रचार किया। दूसरी ओर बैकुन्ठपुर में भाजपा अपने पुराने चेहरे पर चुनाव लड रही है। तो षिवपुर चरचा में पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाडे भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही साथ उम्मीदवार और चुनाव प्रभारी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक नियमित बैठक लेकर रोज की रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। बहरहाल उपरोक्त हालात के चलते भाजपा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक व वर्तमान संसदीय सचिव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मतदाता किस ओर रुख करते हैं।

कांग्रेसियों के सामने जिला विभाजन बना मुष्किल

नगर पालिका चुनाव की तारीख नजदीक आते ही चुनावी माहौली गरमाने लगा है। भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। तेजी से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इधर कांग्रेस प्रत्याशी मतदाताओं को सरकार की उपलब्धियां गिनाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपायी वार्डों में छोटी-छोटी सभा लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को मतदाओं के सामने प्रमुखता से रखे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आव्हन कर रहे हैं। नगर में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। जिले के प्रभारी मंत्री षिव डहरिया ने कमान अपने हाथो में है। अब जैसे जैसे चुनाव की तारिख नजदीक आ रही है दूसरी ओर विधानसभा सत्र होने के कारण कां्रगेस के सभी आला नेताओ अब मैदान से गायब नजर आ रहे हैं। वही पर भाजपा स्थानिय मुददो के साथ साथ जिला विभाजन को लेकर कांग्रेस के दूसरी पंती के नेताओ फंसते नजर आ रहे हैं। विभाजन पर कां्रगेसी नेताओ को जनता के सामने सफाई देते नही बन रहा है।

वादों को पूरा कर रही सरकार

कां्रगेस के चुनाव प्रभारी षिव डहरिया ने कुछ दिन पूर्व बैकुन्ठपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि कांग्रेस ने प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अपने वादे पूरे किए हैं। लगातार शहरी क्षेत्र में विकास के लिए कांग्रेस कार्य कर रही है। हमनें जो कहा वो पूरा किया। भाजपा ने 15 साल तक जनता को केवल छलने का काम किया है। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था। लेकिन महंगाई और मोदी एक-दूसरे के मित्र हैं। जिस तरह मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद जनता को धोखा दिया, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम दोगुने किया उससे समाज का हर वर्ग महंगाई से पीड़ित है।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार में आते ही दो घंटे के भीतर किसानों का कर्जा माफ किया, बिजली बिल हाफ किया। 2500 में धान खरीदी का वादा पूरा किया। जबकि जिला विभाजन को लेकर उन्होने साफ कहा था कि खडगवा से जो भी ग्राम पंचायत कोरिया जिले में आना चाहेगी सरकार इसमें बाधा नही बनेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours