प्रेमाबाग में महाशिवरात्रि महापर्व का समापन…. भोजन-भंडारे के साथ……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले का जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवराहा बाबा समिति के द्वारा प्रेमाबाग शिव मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि के अवसर पर हवन पूजन पाठ एवं पूजन पाठ का पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसका समापन बुद्धवार को हवन पूजन भोजन भंडारे के साथ संपन्न हुआ । जिसमें बड़ी मात्रा में शहर भर के लोगों के द्वारा पर्यावरण मंदिर प्रांगण में भंडारे आयोजन में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद को ग्रहण किया । इस दौरान देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजक मंडल समेत नगर वासियों को अपना धन्यवाद दिया है उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद प्रसन्नता है कि कोरोना जैसे महामारी के समाप्ति के दौर में एक बार फिर शिवरात्रि में भगवान भोलेनाथ के भक्तों में पहले जैसे ही जोश और उमंग देखने को मिला।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours