प्रेमाबाग तालाब के सौंदर्यीकरण, शहर वासियों को मिलेगी मनोरंजन व समय बिताने की सुविधा…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कलेक्टर कोरिया कुलदीप शर्मा ने बैकुंठपुर शहर में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बैकुंठपुर में निर्माणाधीन सी-मार्ट का निरीक्षण किया। सी-मार्ट में जिले के विभिन्न स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित 200 से भी ज्यादा उत्पाद उपलब्ध होंगे। उन्होंने यहां उत्पादों का अवलोकन किया और विक्रय के ऑनलाइन सिस्टम का जायजा लिया। इस दौरान एसपी प्रफुल्ल ठाकुर व सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत भी मौजूद रहे।
इसके बाद कलेक्टर ने शहर के मुख्य स्थल पर निर्माणाधीन नवीन चौक का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चौक की दीवार की ऊंचाई को कम करने के निर्देश दिए जिससे चारों ओर से आने वाले वाहनों को आवागमन में सुविधा रहे। इसी तरह फव्वारा चौक का निरीक्षण कर कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैकुंठपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इसके बाद कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले के साथ प्रेमाबाग तालाब पहुंचकर तालाब एवं उद्यानिकी सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना पर चर्चा की। कलेक्टर ने सीएमओ को पाथ वे और वॉक वे में सुधार कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सघन निरीक्षण करते हुए कहा तालाब एवं पार्क क्षेत्र के सौंदर्यीकरण से शहर वासियों को मनोरंजन एवं समय बिताने के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्रवेश द्वार पर तालाब का नाम उल्लेख करने के निर्देश दिए। प्रवेश द्वार के बायीं ओर चौपाटी और दाहिनी ओर योगा आसान को चित्रित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ को तालाब क्षेत्र की सफाई और फूलदार पौधे लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने एसडीएम बैकुंठपुर को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।

फिर से चौक की उचाई कम किया जा रहा


बैकन्ठपुर घड़ी चौक को तोड़कर के लगभग 11 लाख रुपए की लागत से फिर एक नया चौक का निर्माण कराया जा रहा है जबकि जिला प्रशासन का साफ निर्देश था कि इस चौक को तोड़कर के छोटा चौक बनाया जाएगा । इस सबंध में गौरक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे का कहना है कि जिससे ट्रैफिक में दिक्कत ना हो पर सत्ता शासन के दबाव में इस चौक को की बाउंड्री वाल को पहले की चौक की तरह बनाया जा रहा था । कल जिला के मुखिया कलेक्टर साहब का चौक में निरीक्षण करने पहुंचे थे उन्होंने तत्काल इस काम को रोकने का आदेश दिया और चौक को छोटा करने का निर्देश दिया । जिसे बाद बुद्धवार को एक बार फिर चौक की उचाई कम किया जा रहा है। जबकि जिला प्रशासन का साफ निर्देश था कि छोटा चौक यहां मनाया जाएगा । यह जनता के टैक्स के पैसा का दुरुपयोग किया जा रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours