जिले के सोनहत में आज खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का उपचार कर औषधि वितरण किया गया । इस दौरान मेले में कोरिया कलेक्टर दल बल सहित पहुंचे । वहीं पर मेल में आयुर्वेद के 242 एवं होम्योपैथ के 149 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान डॉ बीना ग्रेस टोप्पो, डॉ सुमन बागची, डॉ बी के गुप्ता, डा आर के शर्मा , डा उत्तम केसर एवं राजेश विश्वकर्मा मौजूद रहे ।
as


+ There are no comments
Add yours