तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन सूरजपुर में पुलिस अधिकारी व जवानों ने बाॅलीबाल व कबड्डी खेल का शानदान प्रदर्शन किया। बुधवार 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन में बालीवाल व कबड्डी खेलकूद का आयोजन किया गया जिसका पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने शुभारंभ किया। पुलिस लाईन में आयोजित बाॅलीबाल प्रतियोगिता में आरआई इलेवन व जाबिर इलेवन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर रोमांच से भर दिया और 1-1 मैच जीता जिसके बाद अगले मैच में जाबिर इलेवन की टीम ने शानदार जीत दर्ज किया। इसके उपरान्त कबड्डी प्रतियोगिता भी खेली गई।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री कुकरेजा ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिले के पुलिस अधिकारी व जवानों में काफी खेल प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि खेल सभी के जीवन में विशेष स्थान रखता है। खास कर यह पुलिस जवानों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जवानों को खेल में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। खेल से जवान शारीरिक और मानसिक रूप से तंदरुस्त रह सकते हैं। जिन लोगों की दिनचर्या व्यस्त रहती है वे बहुत जल्द काम के दौरान थक जाते हैं। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यक है। उसी प्रकार स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क प्राप्त करने के लिए खेल आवश्यक है। इसी उद्देश्य से बाॅलीबाल व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे, थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला,

as

+ There are no comments
Add yours