प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा…..सामाजिक न्याय सप्ताह की भी योजना बनी

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News ### ASHOK SINGH 

बचरापोंडी मंडल का हुआ सम्मान

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला संगठन सह प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री भाजपा परमेश्वरी राजवाड़े, विधानसभा प्रभारी चिंटू राजपाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े,जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, कमलेश यादव,राजेश सिंह महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू,जिला मंत्री बसन्त राय, रामकृष्ण शर्मा, नवरत्न पांडेय जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित जिले के पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष-महांमत्री, मोर्चों के जिलाध्यक्ष सहित प्रमुख कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्यायएवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने संगठन कार्यों की चर्चा करते हुए 06 अप्रैल को स्थापना दिवस जिला स्तर, मंडल स्तर व बूथ स्तर पर मनाए जाने की योजना पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्बोधन बूथ तक के कार्यकर्ता सुनेंगे। इसके पश्चात बूथों पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

इसी दिन सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा दीवार लेखन का कार्य किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने सामाजिक न्याय सप्ताह को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मोर्चा को जवाबदारी सौंपी। डॉ आंबेडकर जयंती को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जाना है। जिला संगठन सह प्रभारी परमेश्वरी राजवाड़े ने कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही बूथ सशक्तीकरण अभियान की सफलता के लिए कोरिया जिले को बधाई दिया। विधानसभा प्रभारी चिंटू राजपाल द्वारा बूथ सशक्तीकरण अभियान की मंडल वार समीक्षा की।

उन्होंने बचरापोंडी मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम की प्रशंसा की। बूथ सशक्तिकरण अभियान को निर्धारित अवधि में शतप्रतिशत पूर्ण करने के लिए मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल साहू व पूरी टीम को सम्मानित किया गया। विधानसभा प्रभारी ने आगामी कार्यक्रमों को समय सीमा में पूर्ण करने का आग्रह किया। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संगठन को यह स्थान मिला है। आगे भी इसे बरकरार रखने के लिए हम सभी को निरंतर मेहनत करना होगा।


पार्टी स्थापना दिवस के संभाग प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने स्थापना दिवस सहित भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला तथा नमो एप का उपयोग करने की बात कही।
जिला महामंत्री एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम के जिला प्रभारी विनोद साहू ने जिले में होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की तथा बूथ सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दिया।


कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने किया।आभार प्रदर्शन जिला मंत्री बसंत राय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, सुनीता कुर्रे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश्वर रजक, महामंत्री राजेन्द्र चक्रधारी, शिवचरण साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, जिला महामंत्री संगीता गुप्ता, मंजू जीवनानी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, जिला मंत्री हितेश सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल साहू, महामंत्री राकेश यादव, विष्णु साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान, महामंत्री धर्मपाल, महेंद्र कुर्रे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रताप मराबी, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अरशद खान, महामंत्री अशरफ खान, मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू, महामंत्री हर्षल गुप्ता, सुदीप सोनी, अध्यक्ष अरुण जायसवाल, महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह, मुन्ना राम चक्रधारी,मंडल अध्यक्ष प्यारे साहू, महामंत्री जगनारायण साहू, अमलू सिरदार, मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े, महामंत्री रामशंकर सिंह, रामसुंदर राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र साहू, महामंत्री विमलचंद चेरवा, संजय चिकंजूरी, मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, महामंत्री श्रीराम राजवाड़े, रामलखन यादव, सुभाष जायसवाल, मनोज साहू, रोशन राजवाड़े, उमाशंकर राजवाड़े, रवि त्रिपाठी, लव रवि, संतोष राजवाड़े सहित भारी कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours