12 जून सोमवार को रायपुर में श्री महावीर गौशाला प्रांगण में गौ सेवकों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमें कोरिया जिले से अनुराग दुबे ने प्रतिनिधित्व किया । उसी तारतम्य में गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ हेड के द्वारा अनुराग दुबे को गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियो के अलावा पूर्व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रीपटेल वरिष्ठ गौ सेवक सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड टीम के छत्तीसगढ़ प्रभारी ने कहा कि यह पहला ऐसा रिकॉर्ड दिया जा रहा है जिसमें कोई व्यक्ति बेसहारा जानवरो को रेडियम बैंड पहनाकर उनको दुर्घटना से बचाने का कार्य कर रहे हैं। वही पर अनुराग दुबे ने कहा कि लगातार अपनी टीम के साथ कई वर्षों से यह कार्य कर रहे हैं उन्हें मालूम भी नहीं था कि उनका किया हुआ कार्य का उन्हें आज इतना बड़ा सम्मान मिलेगा।
अनुराग दुबे का सम्मान सर्टिफिकेट, मेडल, बैच व टीशर्ट पहनाकर गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने किया सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि अनुराग दुबे के द्धारा जिले के सडको पर बेसहारा घूमन्तू जानवरो को सडक दूर्घटना से बचाने रेडियम बेल्ट पहनाने का कार्य विगत 10 वर्षो से किया जा रहा है।
as


+ There are no comments
Add yours