भारतीय जनता पार्टी में सरगुजा संभाग के सबसे बडे नेता माने जाने वाले प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को सम्मान निधि वापस करने का नोटिस भेज कर परेशान कर रही है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही अच्छी योजना को बदनाम करने की कुटिल साजिश कांग्रेस सरकार द्वारा रची गयी है। श्री राजवाडे ने कहा कि पुरे प्रदेश में अपने घटते जनाधार को देख कर घबरायी कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा भाजपा समर्थित सरपंच, पंच, पंचायत प्रतिनिधियों पर कांग्रेस में प्रवेश करने का दबाव डाला जा रहा है, उनके क्षेत्र के विकास कार्य अवरूद्ध करने की धमकी देकर भयभीत किया जा रहा है, जो अत्यंत गंभीर विषय है।
दूसरी ओर किसानों के लिये बड़ी-बड़ी बातें करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार किसानों का सम्मान करना भूल गयी है। छत्तीसगढ़ के किसानों को किसान सम्मान निधि वापस करने का नोटिस भेज कर कांग्रेस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। चुनावी वायदे पूरे करने में असमर्थ रही मौजूदा कांग्रेस सरकार आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुये अब तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के साथ है और उनके हित की लड़ाई लड़ती रहेगी। भूपेश सरकार किसानों को षढ़यंत्र पूर्वक नोटिस भेज कर परेशान करना बंद करे। भैयालाल राजवाडे ने कहा कि सरगुजा संभाग समंत पूरे प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों को कांग्रेस में प्रवेश करने के लिये डराया धमकाया जा रहा है। जिसकी शिकायत भाजपा समर्थित सरपंच, पंचों ने की है। कांग्रेस का यह असली चेहरा है।
as

+ There are no comments
Add yours