राज्य शासन के मुख्यमंत्री मितान योजना लांच की गई। योजना के तहत अब कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को घर बैठे 25 सेवाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी नगर पालिका क्षेत्रों के लिए एक जुलाई को मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ किया है। इस सबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव ने बताया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न सेवाएं दी जाएगी जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज शामिल है। साथ ही भूमि की रिकार्ड की नकल, भूमि सूचना (भूमि उपयोग), आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता व मोबाइल नंबर में सुधार, पैन नंबर प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र, पैन अपडेट आदि शामिल है।
नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम रत्नेश ने बताया कि सेवा का लाभ मितान योजना से नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदक मितान की सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना है। इसके बाद अप्वाइंटमेंट बुक किया जाएगा। अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद आवेदक को बुकिंग की जानकारी के साथ एक एसएमएस मिलेगी। इसके बाद तय समय और तारीख को मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे। मितान घर पहुंचकर टैबलेट के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद सत्यापित दस्तावेजों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन भेजेंगे, जो आवेदक से संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद प्रमाण पत्र जारी करेंगे।
as

+ There are no comments
Add yours