एक्शन में प्रशासन – पौनी पसारी बाजार में में लगवाई दुकाने, सडक से हटाया गया बाजार, दी चेतावनी

Estimated read time 1 min read

नगर पालिका बैकुन्ठपुर के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्धारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र सौपे जाने के बाद इस पर संज्ञान लेते हुए बैकुन्ठपुर नगरपालिका, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आज सड़क पर लगने वाले दुकानों को हटवाया। इस दौरान टिम ने पौनी पसारी बाजार में मनिहारी दुकानदारो को शिफ्ट कराया । इस संबंध में जानकारी देते हुए बैकुन्ठपुर नगर पालिका के सीएमओ मनीष वारे ने बताया कि जो सब्जी विक्रेता सड़क पर आकर सब्जी की दुकान लगाते थे उन्हें सब्जी मंडी में वापस भेज दिया गया है जबकि प्रतिदिन लगने वाले कपड़े दुकानों को हनुमान मंदिर के बगल में दुकान लगाने के लिए जगह दी गई है । इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़कों पर दुकान दुकान लगाने वाले व्यापारियों को लगातार चेतावनी दी जा रही है इसके बावजूद यदि वह नहीं मानेंगे तो फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान तहसीलदार मनोज पैकरा, आर आई चन्द्रिका राज, नायाब तहसीलदार माधुरी, पटवारी बाल्मीक मिश्रा, आर आई रमेश भगत, पुलिस प्रशासन बी के राजवाड़े, धन सिंह मरकाम, नगर पालिक की टीम मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष वारे, मनोज पटेल इंजीनियर, कौशल यादव आर आई, प्रभात सिन्हा आरएसआई, मनोज साहू आरएस आई व मनोज भगत रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours