रिश्वत लेते वायरल होने पर बोले पटवारी……..पॉच साल पुराना है विडियो

Estimated read time 1 min read

सुबह से कोरिया जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए बताया जा रहा है। जानकारी में पता चला कि वायरल विडियो में पटवारी का नाम वाल्मीकि मिश्रा बताया जा रहा है जोकि वर्तमान में बैकुंठपुर के हल्का नंबर 9 में पदस्थ है। वायरल विडियो के साथ चल रहे मैसेज में कहा जा रहा है कि जमीन संबंधी काम के लिए करने के लिए ग्राणीण से रिश्वत मांगी थी। उसने ग्रामीण की जमीन का काम करने लिए बहुत दिनों से रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर ग्रामीण को रिश्वत देनी ही पड़ी, जिसका उसने वीडियो भी बना लिया। वीडियो में पटवारी वाल्मीकि मिश्रा ग्रामीण से पैसेे लेते साफ़ देखा जा सकता है। कुद दिनो पूर्व ही एमसीबी जिले के एक महिला पटवारी रिश्वत लेते दिखाई दिये।

पूराना है विडियो

वायरल वीडियो के संबंध में जब हमने पटवारी बाल्मिक मिश्रा से संपर्क साधा तो उन्होंने अपना फोन रिसीव करते हुए हमें बताया कि यह वीडियो 5 साल पुराना है जहां पर मैंने उनसे डायवर्सन के लिए पैसा लिया था उन्होंने हमसे कहा कि यह व्यक्ति जो पैसा देता हुआ दिख रहा है वह डायवर्सन के वसूली का पैसा है । वायरल वीडियो के संबंध में उन्होंने कहा कि सुबह मेरे पास एक व्यक्ति बैंक फाइनेंस के लिए चौहद्दी बनवाने के लिए आया। जब मैंने उनसे गलत चौहद्दी बनाने को मना कर दिया तो उसने कहा कि आपका वीडियो मेरे पास है तो मैंने कहा कि जाओ वायरल कर दो । इसके बाद ही है वीडियो वायरल हुआ है जबकि इस संबंध में क्या सच्चाई है इसकी जांच जिला प्रशासन कराकर तथ्यों को सामने लाए तो ही बेहतर होगा । क्योंकि लगातार अधिकारियों कर्मचारियों के रिश्वत मांगने की खबरें आम होने से जनता में प्रशासन एवं सरकार की छवि धूमिल होती जा रही है । दूसरी ओर वीडियो में देखने पर पटवारी स्वेटर और माफलर टांगे नजर आ रहे हैं जिससे साफ प्रतीत होता है कि वीडियो वर्तमान का नहीं है ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours