इन्द्रप्रस्थ स्कूल में शिक्षकों व छात्रों ने किया पौधारोपण

Estimated read time 1 min read

शनिवार को बैकुन्ठपुर के इंद्रप्रस्थ इंग्लिश मीडियम हायर सकेन्डरी स्कूल में शिक्षकों व छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रबंधक पुष्पेन्द्र सिंह ने पौधा लगाकर की। इसके बाद सभी अध्यापकों ने आवश्यक रूप से एक-एक पौधा लगाया। वहीं सभी स्कूली छात्रों ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर प्रांगण को हरा भरा बनाने में अपने सहभागिता निभाई।
इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को पेड़ों की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को पेड़ व जल के महत्व को बताते हुए कहा कि दोनों ही मनुष्य जीवन के लिए उस रथ के दो पहियों के समान है, जिसका एक पहिया टूटने पर रथ अकस्मात रुक जाता है। इसी तरह से जल के बिना पेड़ नही तो पेड़ के बिना जल नहीं। हमारी प्रकृति का संतुलन पेड़ों पर ही टिका है। पेड़ पर्यावरण के संरक्षक हैं तो पेड़ ही बरसात लाने में सहायक हैं। इससे मनुष्य जीवन में पेड़ों की अधिक भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि पेड़ निस्वार्थ भाव से मनुष्य को फल-फूल व छाया प्रदान करते हैं। सांस लेने वाली आक्सीजन भी पेड़ ही मनुष्य को प्रदान करते हैं। इसलिए हमें अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ लगाने से मनुष्य को पुण्य का फल भी प्राप्त होता है। इसके बाद प्रार्चाय ने सभी छात्रों को पेड़ लगाने व पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours