हमर सरकार हमर द्वार योजना के तहत नई पहल मुख्यमंत्री मितान योजना 1 जुलाई से प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत सभी नगरपालिका क्षेत्रों में मितान योजना लागू किया गया है। किसान योजना में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक 25 प्रकार की सेवाएं लागू की गई है । नगरपालिका शिवपुर चरचा में राशन कार्ड से संबंधित चार आवेदन मृत्यु प्रमाण चार, विवाह प्रमाण पत्र एक आवेदन नगर पालिका में मितान के माध्यम से प्रस्तुत किया गया । इस योजना के तहत वार्ड क्रमांक 5 सुभाष नगर चरचा के निवासी रेनू साहू पति मुकेश कुमार को विवाह प्रमाण पत्र नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेतराम रत्नेश व मितान साहिल अंसारी के द्वारा घर पहुंच कर विवाह प्रमाणपत्र पद प्रदान किया गया। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नगर वासियों से अपील किया गया है कि वे टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करके अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं इस योजना के माध्यम से नागरिकों को घर पहुंच सरकारी सेवा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours