कोरिया जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब ट्रैफिक पुलिस शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने बैकुन्ठपुर के घडी चौक पर सघन चेकिंग चलाया। इस दौरान जो भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गये उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कोरिया एसपी त्रिलोक बंसल ने शहर में जो लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना हेलमेट, तेज गति वाहन चलाने वालो के खिलाफ पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को घडी चौक चौक पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 74 प्रकरणे में 24200 की वसूली की गई। विगत दिनो में शहरी क्षेत्र के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए पुलिस को चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे तेज रफ्तार वाहन चलाने व सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाया जा सकेगा।
as

+ There are no comments
Add yours