जीताउ कंडीडेट को ही मौका देंगे – प्रदेश प्रभारी ओम माथुर

Estimated read time 1 min read

प्रत्रकार वार्ता में कांग्रेस सरकार को बताया भ्रष्टाचार व माफियाओं का गढ़

आगामी विधामसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारो की दूसरी सूची आने से ठिक पहले भाजपा के छत्तीसगढ प्रभारी ओम माथुर अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में शनिवार की सुबह हेलीकॉप्टर से पहुंचे । जहां उनका स्वागत प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाड़े सहित जिले के आला नेताओं ने किया । वर्तमान समय में बीजेपी ने अपने 21 विधानसभा में उम्मीदवारों की नाम की घोषणा कर दी है वहीं पर क्षेत्र के तीनों विधानसभाओं में भी भाजपा के उम्मीदवारों के नामो को लेकर कायासोें का बाजार गर्म है। शनिवार की सुबह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए ओम माथुर ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में स्पष्ट कह दिया कि जीताउ उम्मीदवार को ही पार्टी आगामी विधानसभा में अपना प्रत्याशी बनाएगी । इससे यह तो स्पष्ट हो गया कि भाजपा आगामी विधानसभा में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी । वहीं पर उन्होंने अन्य सवालों के जवाब में कहा कि इस समय प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है जिसे मुद्दा बनाकर हम जनता के बीच ले जाएंगे । जहां भय होता है वहां बदलाव होता है प्रदेश सरकार में धड़ाधड़ बदलाव किए जा रहे हैं मंत्रियों को संगठन में पद दिए जा रहे हैं तो संगठन के लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है । हम बूथ सशक्तिकरण पर जोर देंगे । उन्होंने कहा कि अब तक छह विधानसभा में भाजपा अपने टेक्निकल वर्क कर चुके है वहीं पर आज हम बैकुंठपुर, मनेद्रगढ़ एवं भरतपुर-सोनहत विधानसभा के लिए यह कार्य करने जा रहे हैं । उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में भाजपा चुप और शांत नहीं बैठी है हम विगत कई महीनो से कांग्रेस सरकार के शराब घोटाला, गौठान घोटाला सहित बड़े-बड़े घोटाले को उजागर कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत लाने जा रही है । प्रदेश आगामी विधानसभा में घोषणा पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार हम घोषणा पत्र नहीं बल्कि छत्तीसगढिया के मन की बात लेकर सामने आ रहे हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं संभागीय प्रभारी संजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे । जिले के भाजपा नेताओं में पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाड़े पूर्व, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल भाजपा जिला, अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, देवेंद्र तिवारी, शैलेश शिवहरे, सुभाष साहू व भानु पाल सहित भाजपा के प्रमुख नेता और सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बूथ सशक्तिकरण पर जोर

भाजपा हर चुनाव को हमेशा गंभीरता से लेती रही है और उसी गंभीरता और पूरी ताकत के साथ इस बार भी प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी है। विधानसभा चुनाव के लिहाज से विधानसभा से लेकर बूथ व शक्ति केंद्र स्तर तक भाजपा की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इससे कांग्रेस में खलबली मची है। आज छत्तीसगढ़ का जनमानस त्रस्त है। सरकार ने हर वर्ग को ठगने, धोखा देने का काम किया है।

भ्रष्टाचार और माफियाओं का गढ़ बना प्रदेश

इसने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और माफियाओं का गढ़ बना दिया है। विकास के सारे काम ठप हैं। घोटाले भी ऐसे-ऐसे किए कि प्रदेश में कभी उनकी कल्पना नहीं की जा सकती। पीएससी, व्यापमं और भर्ती घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं के सपनों को चूर-चूर करने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया। प्रदेश में अनाचार व अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, लव जिहाद के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे अनेक मुद्दे हैं, जिनके कारण छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार से छुटकारा पाने के लिए तत्पर है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours