बैकंुठपुरः- ‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड ऐजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आॅफ नर्सिंग, बैकुंठपुर में जी.एन.एम कोर्स के अंतिम बैच संचालित था, जी.एन.एम. कोर्स का परीक्षा माह अक्टूबर 2023 में छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल द्वारा सम्पन्न किया गया, एवं जी.एन.एम. तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 28 अक्टूबर 2023 को घोषित हो गया है। जिसमें ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आॅफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिषत रहा है, सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्र हिमान्षु राज 81.75 प्रतिषत लेकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, छात्रा सृष्टि गुप्ता 79.25 प्रतिषत प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं छात्रा दुर्गावती 76.25 प्रतिषत प्राप्त कर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त की, छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणाम का श्रेय माता-पिता, संस्था के प्रबंधन एवं प्राचार्य डाॅ. अंजना सैमुएल तथा समस्त षिक्षकों को दिया। संस्था प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त षिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
as

+ There are no comments
Add yours