कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर वनमण्डल के वन परिक्षेत्र देवगढ में बाध ने गाय पर हमला कर उसे मार दिया। इस दौरान पशु पालक गाय को बाघ के जबडे में देख उसे बचाने का प्रयास किया जिस पर बाघ ने उस पर भी हमला कर दिया । जिससे वह भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनहत में भर्ती कराया और उसे फैरी तौर पर आर्थिक सहायता प्रदान किया। घटना 27 अक्टूबर शाम 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बैकुन्ठपुर वन मंडल के देवगढ रेंज में उत्तर कचोहर के ग्राम कचोहर के सनेश लाल अपने जानवरो को चराकर लौट रहा था। इसी दौरान उसे उसकी एक गाय नजर नहीं आई तो वो उसे ढूढंने अपने साथी के साथ जंगल की ओर गया। जहा बाघ उसकी गाय को खा रहा था। इसके बाद उसे देख बाघ ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे सनेष लाल के दाएं हाथ में बाघ का पंजा लग गया।
as


+ There are no comments
Add yours