चेरवा समाज के प्रांतीय सचिव नंदकुमार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

Estimated read time 1 min read


केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कराया भाजपा प्रवेश


बैकुंठपुर -भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं चेरवा समाज के प्रांतीय सचिव नन्द कुमार सोनवंशी ने प्रांतीय सह सचिव श्री ब्रिज सोनवंशी के साथ भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पुष्पमाला एवं भाजपा का दुपट्टा पहना कर उन्हें पार्टी में प्रवेश कराया।
श्री नन्द कुमार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे।वो कई बार सरपंच भी रह चुके हैं।सामाजिक गतिविधियों में सदैव बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले नंद कुमार कांग्रेस पार्टी की गतिविधियां से नाराज होकर भाजपा में प्रवेश का निर्णय लिए हैं। उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा में प्रवेश करेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours