बैकुन्ठपुर विधानसभा में आठ दावेदार आये सामने, 2 तक होगी नाम वापसी……

Estimated read time 1 min read

विधानसभा बैकुन्ठपुर क्षेत्र क्रमांक 03 में अब दावेदारो के नामो की स्थिति साफ होती जा रही है। अब देखना होगा कि आगामी 2 नवम्बर तक कितने नाम वापस होते हैं। बैकुन्ठपुर विधानसभा के लिए नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि तक 8 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया है। बैकुन्ठपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक कांग्रेस प्रत्यासी अम्बिका सिंह देव का सीधा मुकाबला भजपा के प्रत्याशी भईया लाल राजवाड़े से होने जा रहा है जबकि गोडवाना गणतंत्र पार्टी के संजय सिंह कमरो तीसरे प्रमुख प्रत्यासी होने जा रहे हैं। वही पर अन्य प्रत्यासीयो में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ आकाश जायसवाल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ दुर्गेश साहू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से मेजर प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी से सोमार साय लोहार एवं निर्दलीय प्रत्यासी बृजमोहन साहू ने नामांकन पत्र जमा किया है।

नाम वापसी 2 नवम्बर तक

अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक या उसके निर्वाचन अभिकर्ता (जिसे अभ्यर्थी द्वारा सुपुर्द करने के लिये लिखित में प्राधिकृत किया गया हो) द्वारा गुरुवार 2 नवम्बर, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निग अधिकारी के कक्ष में जमा होगा।

मतदान 17 नवम्बर को

कोरिया जिले में मतदान शुक्रवार 17 नवम्बर, को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours