फुटबाल में भैरवपुर तो बॉलीबाल में मनेन्द्रगढ ने जीता फाइनल…….

Estimated read time 1 min read

चार उम्र वर्गो में पिछले 20 दिनों से चल रहे टाउन यूनाइटेड फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल 17 जनवरी को संपन्न हुआ । सामान्य वर्ग प्रतियोगितो का फाइनल उमझर एवं उदारी भैरवपुर के बीच मैच खेला गया । जिसमें उदारी भैरवपुर ने पेनल्टी के माध्यम से मैच एक गोल से जीत हांसिल करने में सफलता प्राप्त किया। वही पर महिला वर्ग में उमझर और आमापारा के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें उमझर की महिलाओ ने चार गोल से जीता एवं बच्चों के वर्ग में फुटबॉल का फाइनल आमापारा और खुटरापारा पर के बीच खेला गया । जिसमें आमापारा ने मैच जीतने में सफलता प्राप्त की । वहीं पर बुजुर्गों का फुटबॉल मैच चारपारा एवं आमापारा के बीच खेला गया । जिसमें आमापारा की टीम विजई हुई । विगत 20 दिनों से चल रहे टूर्नामेंट का आयोजन भखार हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में किया जा रहा था । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रतिनिधि के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े ने विजेता टिम का सम्मान किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव, दिनेश राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बॉलीबाल में मनेन्द्रगढ ने जीता फाइनल

चिरगुड़ा पटना में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मनेन्द्रगढ़ की टीम ने चिरगुडा की टीम को हराकर प्रतियोगिता का फाइनल जीता । इस दौरान भी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाडे एवं बैकुंठपुर जनपद की उपाध्यक्ष आशा महेश साहू उपस्थित रही।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours