बैकुंठपुर विधायक ने सर्मथको से अपना जन्म दिन नही मनाने किया आग्रह……

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने क्षेत्र की जनता एवं अपने समर्थकों से अपना जन्मदिन नहीं मानने का आह्वान किया है । श्री राजवाडे अपने निजी करण की वजह से पिछले साल भी जन्मदिन नहीं मनाया था । उन्होंने लोगो के नाम अपने संबोधन में कहा कि वे किसी भी स्थान पर अपना जन्म दिवस के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नही होंगे। जिसका सभी को ख्याल रखना चाहिए ।


जन्म दिवस नही मानाने को लेकर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि रेवा यादव ने प्रकाश डालते हुए कहा कि विधायक जी के पुत्र व जिला पंचायत सदस्य श्री विजय राजवाडे के असमय निधन ने श्री राजवाडे के मन को इस कदर आहत किया कि वे अपने निजी खुशी के कार्यक्रमो से दूर रहने लगे। यही कारण है कि श्री राजवाडे बीते वर्ष भी किसी भी जन्मदिन के कार्यक्रम में शमिल नही हुए थे। उन्होने बताया कि अपने जीवट, कर्मठ, दृण इक्छाशक्ति, समय के पाबंद हमेशा चुनौतियों का सामना करने वाले पुत्र को खोने की पिडा ने उनके मन को खुशी विमुख कर दिया है। रेवा यादव ने भी लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि सभी को उनकी इच्छा का सम्मान करना चाहिए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours