स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की गई साफ-सफाई…………..

Estimated read time 1 min read

कलेक्टर कोरिया के मार्गदर्शन एवं शिवपुर चरचा नगर पालिका सीएमओ नेतराम रत्नेश के निर्देशन प्रमुख धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका के कर्मियो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जनसहयोग से मंदिरों की सफाई की गई। इस दौरान श्रमदान कर पुराना बस स्टैंड निगम डिपो के पास स्थित हनुमान मन्दिर, श्री राम मन्दिर सहित अन्य धार्मिक स्थनो में सफाई कार्य किया गया। स्थानीय वार्डवासी उत्साह के साथ मंदिरों की सफाई में जुटे।
बता दें आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ तीर्थ अभियान का आगाज किया है। धार्मिक व पवित्र स्थलों को साफ और कचरा मुक्त रखने, मंदिरों और प्रमुख तीर्थ स्थलों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत देशभर में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान के द्वारा मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सफाई किया जाना है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours