जीवा हर्बल हेल्थ केयर में लकी ड्रा के नाम पर ठगी……अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य ओडिसा से गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

छत्तीसगढ के कोरिया पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह को गिरफ्तार करने में सफजता प्राप्त किया है। मामले के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार धारा 420 मादवि एवं 66 (ग) (प) आईटी एक्ट के प्रकरण के प्रार्थी सोनई सिंह से दर्ज कराया । कि जीवा हर्बल हेल्थ केयर में लकी ड्रा लगा जिसमें द्वितीय पुरस्कार मिला है दिये गये नंबर पर फोन किया तो लकी ड्रा में मिले गाडी चाहिये तो रजिस्ट्रेशन हेतु 5,500 रुपये और बीमा के लिये 12,000 रूप्या एवं आल इण्डिया परमिट के लिये 25,500 रुपये लगेगा ।

अरोपी के द्धारा अलग-अलग नंबरों से कॉल कर प्रार्थी से अलग अलग अकाउण्ट में पैसा माँग रहे थे । जब प्रार्थी ठगों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गया । जिसका संज्ञान पुलिस अधीद्वाक कोरिया ने लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक की टीम ओडिसा के थाना पिरहट से रतिकांता को एवं जगहों में प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी कर 02 आरापियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल, 02 नग एटीएम, 02 नग सीम जब्त किया गया है।

आरापियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विनोद पासवान नेतृत्व में सजल जायसवाल, राघवेन्द्र पुरी, अमरेशानंद, शिवम सिन्हा थाना चरचा से प्रधान आरक्षक अरविन्द कौल एवं राजेश रागडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मामले में 2 आरोपीयो समेत घटना में प्रयुक्त 4 नग मोबाईल, 02 नग एटीएम, 02नग एयरटेल सिम बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपीयो के सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रतिकांता दास पिता नब किशोर दास उम्र 39 वर्ष निवासी केला साही थाना पिरहट जिला भद्रक ओडिसा एवं बैकुण्ठ चंद्र दास पिता नारायण चंद्र दास उम्र 35 वर्ष जोलंगा गंडीबेड थाना सिमोलिया जिला बालेश्वर ओडिसा वही पर आरोपी सुजित गुप्ता निवासी बिहार फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार के निर्देशन एंव अति० पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह ठाकुर, एस.डी.ओपी. कविता ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल राजेश साहू, थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल किण्डो के मार्गदर्शन में जिले में ऑन लाईन फाड के विरूध प्रभावी कार्यवाई किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours