राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह विभिन्न प्रतियोगिता में न्यू लाइफ के छात्रो ने मारी बाजी

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर- कोरिया जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जनवरी 15 से 14 फरवरी तक किया गया। जिसमें 13 फरवरी से पुलिस लाईन बैकुंठपुर में विभिन्न प्रतियोगिता निबंध, चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आज गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह के अवसर पर चयनित प्रतिभागियों को कार्यक्रम मुख्य अतिथि कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लहंगे एवं अन्य अतिथियों के हाथों प्रषस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसमें न्यू लाईफ हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिये जिसमें- भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुष्पांजली, द्वितीय सुमन पासवान। रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय- प्रियांसी (ग्रुप), तृतीय- खुशी परवीन(ग्रुप)। चित्रकला प्रतियोगिता में रितु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किये।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours