राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समाप अवसर पर बैकुठंपुर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने आम जन से की गई अपील की है कि नशे में गाड़ी ना चलाएं लापरवाही से कितने घरों के चिराग बुझ जाते हैं। वर्तमान मौसम में सडक हादसे बढ़ जाते है। हालात ये हैं कि जिले में वाहनों की रफ्तार, घने कोहरे और खराब सड़कों के कारण हुए हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और अनगिनत लोग घायल हो चुके हैं। जिस कारण परिवार की रोजी-रोटी उनपर ही निर्भर थी, जिस कारण परिवार आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर हो जाते हैं। इसलिए लोगो को चाहिए कि सउक पर चलते हुए यातायात के नियमो का पूरी तरह से पालन करें। गाड़ी को ज्यादा स्पीड में मत चलाएं। कार को सड़क के दोनों ओर मार्किग लाइन से सटाकर चलाएं। डिप्पर आन रखें। यह लगातार ब्लिक करते हैं, जिससे पीछे या सामने से आ रहे वाहनों का पता चल जाता है। दोपहिया वाहनों में भी इंडीकेटर व पार्किंग लाइट जलाकर चलें। मोड़ काटते वक्त हार्न जरूर बजाएं। घने कोहरे के बीच किसी गाड़ी को ओवरटेक करने से बचें। नेता प्रतिपक्ष ने कहां कि आप अपने वाहन को अच्छी स्थिति में रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करना सड़क दुर्घटना से बचने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है। हमेशा गति सीमा का पालन करें, रेड लाइट को पार न करें और अन्य ड्राइवरों को संकेत दें।
धीरे चलिए…..घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा – अन्नपूर्णा
Estimated read time
1 min read
You May Also Like
More From Author
Cancel reply
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours