किसानों के भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन, नही दिखा असर…सुबह 11 बजे बाजार खुले

Estimated read time 1 min read

देश की राजधानी में एमएसपी की मांग पर अड़े आंदोलनरत किसानों के शुक्रवार को भारत बंद के आहवान को कांग्रेस के समर्थन का कोरिया जिला मुख्यालय बैकुठंपुर में व्यापक असर देखने को नही मिला। कांग्रेस के मनुहार के बावजूद जिला मुख्यालय बैकुठंपुर के सभी व्यापारियो ने अपने-अपने प्रतिष्ठान सुबह 11 बजे खोल दी। इसके बाद दोपहर में बैकुठंपुर के राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन कर कोरिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा, कांग्रेस देश के अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। यह दुर्भाग्य है कि किसानों के देश में भारत का किसान असहाय खड़ा है। केन्द्र सरकार आताताई बनी हुई है।
उन्होने बताया कि एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन 15 फरवरी के शाम 5 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैकुंठपुर के कुमार चौक में चुनावी बॉन्ड योजना के संबंध में जो आदेश माननीय सुप्रीम कोर्ट ने फैसले दिया कांग्रेस उसका स्वागत करती है। कोर्ट ने भाजपा की मोदी सरकार के इस काला धन रूपांतरण योजना को असंवैधानिक बताया। जिला अध्यक्ष ने कहा चुनाई बॉन्ड योजना कुछ नही बल्कि भाजपा द्वारा अपना खजाना भरने के लिए बनाई गई एक काला धन सफेद करो योजन थी, सरकार से पूछा जाना चाहिए की क्या वे इस फैसला जो सुप्रीम कोर्ट ने दिया हैं उनका अनुपालन करेंगे या कोई अन्य अध्यादेश लायेंगे? अब जब मोदी सरकार के बड़े पैमाने पर भ्रष्टतंत्र का पर्दाफाश सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया है तो क्या मोदी सरकार अब ईडी से घोटाले की जांच कराएगी। प्रेसवार्ता के दौरान पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, युवा नेता भूपेंद्र यादव, बैकुठंपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, शिवपुर चचा नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव, बैकुठंपुर नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव, बैकुठंपुर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह सहित सभी प्रमुख कांग्रेसी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours