बैकुठंपुर में मंगलवार सुबह से श्री हनुमान मंदिर में राम चरित्र मानस प्रतियोगिता में महिला मंडलियो के द्धारा अपनी प्रस्तुति दी जा रही है। गौ सेवक और हनुमान भक्त रेवा यादव के द्धारा आमगाव मानापारा के प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विधिवत कार्यक्रमो का आयोजन कराया जा रहा है। सबसे पहले श्री हनुमान मंदिर में पूजन पाठ कराया फिर आरती खत्म होने के बाद ्रपसाद का वितरण किया गया। उसके बाद हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आसपास के 15 से 20 गाव के लोग पहुॅचते हैं।
रेवा यादव ने बताया कि श्री राम चरित्र मानस महिला गायन वादन प्रतियोगिता आमगांव मानपारा में जिन मंडलियों ने भाग लिया उसमें ज्योति महिला मंडली खरवत, जागृति महिला मंडली खोड, शिव महिमा महिला मंडली लटमा, दुर्गा महिला मंडली खरवत, संज्ञा महिला मंडली बिशनपुर, जय मां दुर्गे महिला मंडली कछार सोनहत, जागृति महिला मंडल आमापारा, नारी एकता महिला मंडली गिरजापुर, गायत्री महिला मंडली सावरावा, मां महामाय महिला मंडली सरभोका, सरस्वती महिला मंडली जमुनीपारा, मां संतोषी उपासना महिला मंच पिपरा, प्रज्ञा महिला मंडली आंजोखुर्द, मां दंतेश्वरी महिला मंडली सरभोका, मां सरस्वती महिला मंडली सरडी, श्री हरि सत्संग महिला मंडली सरईपारा सूरजपुर, बागेश्वरी महिला मंडली गिरजापुर, कौशलेंदू महिला मानस मंडली रामानुजनगर, राम जानकी महिला मंडली जमुनीपारा के लोगों के द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है।


+ There are no comments
Add yours