लोगों को साइबर अपराध से बचने जागरूक करने कोरिया जिले के उप पुलिस अधिक्षक मोनिका ठाुकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आजकल साइबर ठग किसी परिचित जानकर की फर्जी प्रोफाइल लगाकर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से उधार पैसे की मांग करके ठगी को अंजाम दें रहे है। साइबर अपराधी इंटरनेट की दुनिया में सक्रिय रहते हैं। वे लगातार नए मौकों की तलाश में रहते हैं।
व्हाट्सएप के जरिए कई बार व्हाट्सएप पर आपके परिचित की तस्वीर लगाकर, साइबर अपराधी आपको मैसेज भेजते हैं और यह बताते हैं कि वह किसी जरूरी मीटिंग में है और कुछ पैसे की जरूरत है। क्योंकि वह मीटिंग में बात नहीं कर पाएंगे। इसलिए उनके अकाउंट में ही में पैसे डाल दें। इस दौरान वे यह भी बताते हैं कि यह नंबर भी उन्हीं का है क्योंकि प्रोफाइल फोटो में आपके परिचित की तस्वीर रहती है तो आप आनन-फानन में पैसे डाल देते हैं। ऐसे लोगों से बच के रहे। अगर इस तरीके की ठगी आपके साथ करने की कोई कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours